हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के अलावा रात में भी लोगों को सुकुन नहीं मिल रहा है। जिससे आम लोगों का हाल बेहाल है। हापुड़ में गुरूवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिससे यह इस गर्मी सीजन का सबसे ज्यादा तापमान वाला दिन रहा। वहीं तापमान बढ़ने के साथ-साथ हीटवेव ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया हैं। इस बार अप्रैल के महीने में सामान्य से ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। दिन में गर्मी और धूप की तपिश बढ़ रही है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। गुरूवार को सुबह 8 बजे से ही सूर्यदेव की तल्ख किरण आग बबूला होने लगी। दोपहर के समय आलम यह था कि सूरज की किरणों के संपर्क में आने वाले लोगों का शरीर झुलस रहा था। ऐसे में लोग छा...