बहराइच, जनवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता। भीषण कोहरे और सर्दी में हाईवे और सम्पर्क मार्गों पर अतिक्रमण वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते 15 दिनों में सड़क किनारे बनी दुकानों और मकानों में ट्रकों के घुसने और उसमें घायल होने की दो वारदात हुई है। इसमें कई घायल हुए और बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। कोहरा बढ़ने के साथ हादसे और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। विगत वर्ष ही शासन ने हाईवे के चौराहे, सड़कों पर खड़े ट्रकों को यातायात पुलिस की ओर से हटवाने और रोक के निर्देश दिए गए थे। यही नही घने कोहरे में रात्रिकालीन रोडवेज की बसें संचालन न कर सुरक्षित जगहों पर खड़े किए जाने के निर्देश थे। उन पर अमल नही हो रहा। इस वर्ष आधा दर्जन से अधिक वाहनों के सड़क किनारे भवनों में घुसने की घटनाए हुई। फिर भी हर हाईवे के चौराहे, सड़कों के किनारे ट्रकों के लाइन स...