हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार की सुबह भीषण कोहरा व शीतलहर के साथ हुई। जिसके चलते पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। वहीं सर्दी से बचाव के लिए ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे। साप्ताहिक बाजार की भी रौनक गायब रही। अधिकतम तापमान 14.2 व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 7.2 पर पहुंच गया। सोमवार को सुबह मौसम साफ रहने और दोपहर 12 बजे से हल्की-फुल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। मगर रात होते ही कोहरा ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया था। जिसके चलते मंगलवार की सुबह भीषण कोहरे व सर्द हवाओं के साथ होने से जनमानस पूरे दिन सर्दी से बेहाल नजर आया। सार्वजनिक स्थानों में आग के आसपास ही लोग नजर आये। शीतलहर के चलते मंगलवार की साप्ताहिक बाजार से भी रौनक गायब रही। खरीददारो की संख्या कम रहने से दुकानदार सर्दी से ठिठुरते नजर आये। न्यनत...