महाराजगंज, जून 13 -- सोनौली(महराजगंज), हिन्दुस्तान टीम। जिले में गर्मी का सितम जारी है। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद उमस और ह्यूमिडिटी ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार की तुलना में तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हवा में नमी बनी रहने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। इस भीषण गर्मी और उमस का असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सोनौली संवाद के अनुसार भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली कस्बे के राम मंदिर चौराहे पर गुरुवार को दो अलग-अलग समय पर दो यात्री तेज गर्मी की वजह से बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की सजगता से समय रहते उन्हें संभाला गया और मंदिर में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों यात्रियों को पानी पिलाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.