सुपौल, दिसम्बर 29 -- सरायग़ढ़, निज संवाददाता। प्रखंड के शाहपुरपृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 3 में रविवार रात करीब 11 बजे अचानक लगी आग ने इलाके के 41 परिवारों की जिंदगी को अंधकार में डाल दिया। मो. वकील के घर से शुरू हुई यह आग तेज हवाओं के कारण पड़ोस के सभी फूस घरों तक फैल गई और घर में रखी अनाज, कपड़ा, बर्तन, बेशकीमती सामान सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना में एक गाय और 10 बकरियां भी जल गईं। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से प्रभावित परिवारों में मो. समीर, मो. कलीम, अब्दुल रहमान, सूबेदा खातून, मो. रहमुल, मशीनी, मो. इबरान, मो. रमजान सहित कुल 41 परिवार शामिल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, सीओ धीरज कुमार, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, पंच...