महाराजगंज, मार्च 19 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा क्षेत्र के ग्राम भगवत नगर परसिया टोला कुड़ियहवा में सोमवार को लगी भीषण आग में झुलसे एक शख्स अच्छेलाल की मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे थे। घटना में घायल रविन्द्र चौधरी जीवन व मौत के बीच जूझ रहा है। तीसरे घायल जोगिन्दर का भी इलाज चल रहा है। भगवत नगर परसिया टोला कुडियहवा निवासी महेंद्र चौधरी के घर लगी आग धीरे-धीरे फैलने लगी। बताया जाता है कि घर में घरेलू कार्य के लिए ड्रम में भरकर डीजल व पेट्रोल रखे गए थे। इसमें आग लगने से आग विकराल हो गई और मामला इतना बिगड़ गया कि फायर सर्विस की चार गाड़ियों को आग बुझाने में साढ़े तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड अधिकारी वीरसेन सिंह के अनुसार 15 से 20 ड्रम भर कर रखा होने के कारण आग औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.