छपरा, मार्च 3 -- भेल्दी,एक संवाददाता। अमनौर प्रखण्ड की पैगामित्रसेन पंचायत के पैगामित्रसेन महादलित बस्ती में सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से आठ झोपड़ीनुमा घर जलकर खाक हो गए। इस भीषण अग्निकांड में 95 हजार रुपये नकद, बाइक, साइकिल, जेवर, कपड़े, अनाज, बर्तन आग की भेंट चढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगामित्रसेन महादलित बस्ती के विश्वनाथ बांसफोड़ पुत्र छोटन बांसफोड़ के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से 35 हजार रुपये नकद,कपड़े, खाद्यान्न जलकर खाक हो गए। छोटन के घर जलने के बाद तेज पछुआ हवा ने रंगीला बांसफोड़ के पुत्र मोहन बांसफोड़ के घर में पकड़ लिया और 25 हजार रुपये नकद, कपड़े, अनाज, गहने जल गए। पड़ोसी भूषण बांसफोड़ के पुत्र विशाल बांसफोड़ के घर में आग लगने से 30 हजार रुपये नकद,साइकिल,कपड़ा व खाद्यान्न जलकर खाक हो गए। अगलगी में मोहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.