रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 11 -- राज्य योजना में विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग में विकासखंड जखोली के जखोली-भीरी-गुप्तकाशी मोटर मार्ग से डोभा 3 किमी मोटर मार्ग का 2.55 करोड़ की लागत से डामरीकरण किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सड़क डामरीकरण की स्वीकृति मिलने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में 2021 में सड़क का कटिंग का कार्य पूर्ण किया गया था। क्षेत्र की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए निरंतर प्रयास जारी थे। जनता की मांग पर सड़क डामरीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 में विधानसभा क्षेत्र में 58 से अधिक सड़कें स्वीकृत हुई है। प्रधानमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.