लखीमपुरखीरी, मई 3 -- भानपुर/बिजुआ। शुक्रवार को भीरा रेंज में दो अलग-अलग जगहों पर खेतों पर काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला समेत दो अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिजुआ अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीरा वन रेंज के डिमरौल गांव के पास शुक्रवार को दोपहर डिमरौल गांव निवासी रजनीश शर्मा के खेत पर उनका लेबर लेखपाल उर्फ छोटू साठा धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। वहीं खेतों की तरफ से अचानक आए तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में रजनीश जख्मी हो गया। तेंदुए के हमला करते ही वहीं खेतों पर काम कर रहे किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और वह कुछ दूरी पर मौजूद तालाब के किनारे छिप गया। वहीं कुछ ही देर बाद तेंदुए के हमले की एक और घटना सामने आ गई जो इसी वन रेंज के बगिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.