लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- भीरा पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे 15 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार लंबे समय से फरार चल रहे इन वारंटियों की तलाश की जा रही थी। सघन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से सभी 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटी विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वांछित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...