लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- लखीमपुर। खीरी के भीरा कस्बे में रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष पति समेत कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद कई किलोमीटर दूर मैलानी जाकर जहर खा लिया। वहां से युवक ने डायल 112 पर फोन किया। आनन-फानन में उसे सीएचसी मैलानी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। भीरा कस्बे में रहने वाले 35 वर्षीय सुमित गुप्ता ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपना एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष के पति संजय शुक्ला समेत कई लोगों पर बंधक बनाने, उत्पीड़न व अभद्रता करने के आरोप लगाए। इस वीडियो में ही युवक ने जहर खाकर जान देने की बात भी कही। बताया जाता है कि इसके बाद वह मैलानी चला गया और वहां उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन किया। उसे आनन-फानन सीएचसी बांकेगंज ले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.