भागलपुर, फरवरी 13 -- पेयजलापूर्ति बाधित लोगों को हो रही परेशानी सुल्तानगंज। भीरखुर्द पंचायत में पेयजल आपूर्ति पिछले 11 दिन से बाधित है। जलमीनार का मोटर व पाइप बोरिंग के अंदर गिरने के बाद उसे मरम्मत का काम किया गया था। इसके बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई। तकनीकी खराबी के कारण चार वार्डों के सैकड़ों परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि पेयजलापूर्ति की व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.