गंगापार, फरवरी 8 -- भीम सेना के तेरहवें स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के बीच सर्वसम्मति से राजेश सुमन को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। गैर राजनैतिक संगठन भीमसेना विगत तेरह वर्षों से क्षेत्र में वंचित समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, रोजगार आदि के विषय में अनवरत संचालित हो रही है। अब तक मुख्य संरक्षक के पद पर कार्य कर रहे राजेश सरोज को रविवार को हुए समारोह में संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राजेश सुमन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए वंचित समाज के विकास हेतु निरन्तर प्रयासरत रहना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर डॉ सनाउल्ला खान, सत्येंद्र सिंह, राममिलन गिरी, रामायण पाण्डेय, महेंद्र पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...