बेगुसराय, अप्रैल 15 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नगर परिषद के वार्ड-8 महादलित मोहल्ला में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्र ने की। संचालन सुजीत राउत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मौके पर मौजूद लोगों नें संविधान की प्रस्तावना का समूह पाठ किया। मौके पर सरोज पासवान व रंधीर मिश्र ने विचार रखे। दूसरी ओर कांग्रेस भवन में सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। शंकर राम, अशोक राम, उपेन्द्र राम, नाथो राम, पप्पु राम को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, मोहित कुमार, कुशमेश कुमार, युवा अध्यक्ष गौरव कुमार, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार श्रवण, रविरंजन सिंह, विकस कुमार, र...