मधुबनी, दिसम्बर 16 -- झंझारपुर । नगर परिषद के बेलारही गांव के वार्ड 12 स्थित भीम बाबू पोखर में घाट निर्माण सोमवार से शुरू हुआ। भूमि पूजन प्रेमकांत दास ने वैदिक मंत्रोचार के साथ किया। 100 फीट लंबा घाट निर्माण का कार्य नगर परिषद प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। निर्माण में करने वाले संवेदक शशि शेखर दास ने बताया कि 23 लाख 3,927 रुपया के लागत से इस घाट का निर्माण किया जा रहा है। भीम बाबू पोखर में घाट निर्माण के अलावा बफर एरिया में सौंदर्य करण भी शामिल है।निर्माण स्थल पर बताया गया कि जरूरत के मुताबिक घाट निर्माण कार्य 80 फीट और 20 फीट के रेशियो में भी किया जा सकता है। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण चौधरी, गौरी शंकर ठाकुर, ग्रामीण रमेश यादव, देवचंद ठाकुर, गोलू कुमार, मृत्युंजय ठाकुर, तपन दास, शांति देवी सहित कई लोग मौजूद थे। निर्माण कार्य ...