आरा, दिसम्बर 15 -- आरा। भोजपुर में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता भीम पटेल को भोजपुर जिला जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। जदयू नेताओं ने कहा कि भीम पटेल समता पार्टी के काल से जुड़े हैं। उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। इनके कार्यकाल में पार्टी का सदस्यता अभियान मजबूती से चलेगा। बधाई देने वाले प्रमुख लोग में सत्यनारायण सिंह, भाई ब्रह्मेश्वर, डॉ हरेंद्र सिंह तोमर, कामेश्वर कुशवाहा, अभय विश्वास भट्ट, सुशील पांडेय, अंशु सिंह सिकरिवाल, अंकित चौबे, पुष्पा कुशवाहा, राजीव रंजन श्रीवास्तव, सुशील सिंह टाइगर समेत कई लोग हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.