बोकारो, जुलाई 14 -- चंद्रपुरा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक चन्द्रपुरा प्रखंड के अम्बेडकर विचार मंच दुग्दा कार्यालय में की गई। आगामी 21 जुलाई को भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10वां स्थापना दिवस समारोह सह राष्ट्रीय अधिवेशन बापू सभागार पटना (बिहार) में आयोजित होने को लेकर चर्चा की गई। भीम आर्मी बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने कहा कि स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय अधिवेशन में बोकारो जिले से काफी लोग शामिल होंगे। चन्द्रपुरा प्रखंड उपाध्यक्ष नारायण राम, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, बोकारो महानगर से प्रथम कुमार, बिनोद दास, अम्बेडकर विचार मंच से संयोजक विश्वनाथ दयाल राम, अध्यक्ष मनोज दास व सचिव मनोज तुरी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...