धनबाद, दिसम्बर 7 -- कतरास, प्रतिनिधि। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से शनिवार को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्यामडीह से पदयात्रा निकाली गई। इससे पूर्व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा श्यामडीह से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कतरास थाना चौक पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा हुई। मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग और उनके बनाए संविधान की रक्षा के लिए भीम आर्मी सदैव संघर्ष के लिए तैयार है। मौके पर जिला प्रभारी संजय राम, झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष खिरोधर दास, प्रदेश संगठन सचिव डब्लू हाड़ी, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष भीम दास, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष राजू जी, जिला महासचिव गौरी शंकर, विकास भुइयां, गणेश वाउरी, मोहित तुरी, संतोष पासवान, टूना कुमार, रमेश दास, भोला दास आदि मौजूद थे।

हिंदी ह...