मुरादाबाद, जनवरी 3 -- नगर के अंबेडकर पार्क में देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भीम आर्मी के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रभांक सिंघम मंडल उपाध्यक्ष, विनीत कुमार मंडल उपाध्यक्ष,धर्मवीर सिंह यादव नगर अध्यक्ष, रामकिशोर नगर संयोजक, कुलदीप जिला सहसंयोजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रभांक सिंघम ने माता सावित्रीबाई फुले जी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। अन्य वक्ताओं ने भी माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समानता में दिए गए योगदान को याद किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.