हल्द्वानी, जनवरी 5 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। भीम आर्मी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच की मांग को लेकर सोमवार को बुद्धपार्क में प्रर्दशन किया। वक्ताओं ने कहा कि वीआईपी को सामने लाने से जिम्मेदार बच रहे है। पूरे प्रदेश से मांग उठने के बाद भी जांच नहीं किए जाने से सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार और पुलिस जांच करने के बजाय सफाई पेश कर रही है। इस हत्याकांड में शुरू से ही वीआईपी की संलिप्तता का आरोप लगा है। नए खुलासों ने इसे और मजबूत किया है। यहां भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, मूल निवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चनियाल, सिराज अहमद, जीआर आर्य, आरपी गंगोला, सुंदरलाल बौद्ध, महेशचंद्र आर्य, फिरोज खान, जीतराम, रितिक कांत, हरीश लोधी, सुलेमान मालिक, विकास कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...