हरदोई, फरवरी 2 -- बिलग्राम। बिलग्राम के दुर्गागंज निवासी युवक रिसेन्द्र की मौत के मामले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा, मीडिया प्रभारी रितेश सहित कुल सात लोगों को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। बिलग्राम में तैनात उपनिरीक्षक अक्षय मलिक ने इस संबंध में तहरीर देकर बताया कि 28 जनवरी को सांडी थाना क्षेत्र में घटित घटना के संबंध में देवेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद 30 जनवरी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरौना गांव में ड्यूटी लगी थी। मृतक रिसेंद्र निवासी सरौना मजरा दुर्गागंज शव के अंतिम संस्कार की तैयारी परिजन कर रहे थे। तभी भीम आर्मी अध्यक्ष करन वर्मा पासी अपने राजन...