कौशाम्बी, जून 22 -- लोंहदा कांड को लेकर दोआबा की सियासत अभी भी थमती नजर नहीं आ रही है। रविवार को गांव जाकर बालिका व उसके परिवार से मुलाकात करने के पहले ही भीम आर्मी-जय भीम संगठन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार डरकर पुलिस को आगे कर रही है। भीम आर्मी-जय भीम संगठन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर मंझनपुर कस्बा निवासी हैं। रविवार को उन्हें लोंहदा गांव जाकर बालिका व उसके परिजनों से मुलाकात करना था। इसकी जानकारी शनिवार को ही उन्होंने इंटरनेट मीडिया के जरिए दी थी। इसे लेकर पुलिस चौकन्ना हो गए। सुबह ही मंझनपुर इंस्पेक्टर मयफोर्स संजय तिवारी प्रदेश सचिव के घर पहुंच गए और उनको हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रदेश सचिव ने इस दौरान मीडिया से कहा कि प्रदेश में तानाशाही का माहौल है। योगी सरकार पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.