टिहरी, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया। कहा कि वर्तमान में संविधान को दर किनार कर सरकारें मनमानी कर रही हैं। जिसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जगदीश ने कहा कि हमार संविधान-हमारा स्वाभिमान है। कहा कि 26 नवंबर के दिन 1949 में बाबा साहेब डॉ़ भीमराव अंबेडकर के सहयोग से संविधान सभा में देश में नये संविधान को अपनाएं जाने की तिथि को चिन्हित किया था। 26 जनवरी 1950 को बाबा साहेब के संविधान में लागू कर दिया गया। बाबा साहेब ने देश के गरीब-दबे-कुचले वर्ग के लोगों के लिए संविधान में आगे बढ़ने का अधिकार दिया है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। इससे पूर्व संगठन से जुड़े लोगों ने बाबा साहेब की मूर...