रामपुर, फरवरी 8 -- शाहबाद। रविवार को नगर के मोहल्ला मस्जिद काजी में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की जरूरत है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, जिला प्रभारी नरेश गौतम, पूर्व जिला प्रभारी भीम आर्मी बाबर हुसैन, जकी अहमद, शाहरुख, आसिफ, मौलाना नावेद अहमद, उस्मान, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव ओम सागर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सागर भी बैठक में शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...