रामपुर, दिसम्बर 9 -- जिला अध्यक्ष सुनील सागर ने कहा कि भीम आर्मी की नीतियां काफी प्रभावशाली हैं। उनसे प्रभावित होकर बड़े-बड़े संगठनों के लोग भीम आर्मी का दामन थाम रहे हैं। सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय युवा भारत मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश सागर ने भीम आर्मी की सदस्यता ली। आकाश ने कहा कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील सागर समेत पूरी टीम के काम प्रभावशाली हैं। संगठन की जिम्मेदारी को वह ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रिजवान अली, जिला उपाध्यक्ष सोनू सागर आजाद, जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह, रियासत अली, विजय सिंह, हाजी शाकिर अली, अनूप कुमार गौतम, समीर, सोमवीर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...