अमरोहा, मार्च 10 -- लखनऊ धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे स्थानीय भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी संगठन के मंडल उपाध्यक्ष समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद किया। सोमवार को मंडल अध्यक्ष प्रशांत के घर पुलिस पहुंची व उन्हें लखनऊ जाने से रोकते हुए नजरबंद कर दिया। इसके अलावा अन्य कई संगठन कार्यकर्ताओं को भी नजरबंद किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और सुरक्षा की मांग को लेकर प्रस्तावित था लेकिन प्रदेश सरकार जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.