बोकारो, अप्रैल 26 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो के बारीग्राम अंबेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कुछ और सामाजिक तत्वों द्वारा अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी एवं दलित शोषण मुक्ति मंच ने विरोध जताया। दोनों संगठनों के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर विरोध जताया और प्रतिमा के साथ अपमान करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की। भीम आर्मी के बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास एवं दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान ने कहा कि कुछ दिनों से प्रतिमा के साथ लगातार छेड़छाड़ किया जा रहा है। प्रतिमा के ऊपर पुरानी पगड़ी पहनाई जा रही है जो संविधान निर्माता के साथ अपमान है। कहा कि जो बाबा साहेब ने दलित, शोषित और पिछड़ों को आवाज देने का काम किया उनके साथ ऐसा कार्य कहीं से भी ठीक नहीं है.। ऐसी ओछी मानसिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.