कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- चरवा में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताअओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहब ने हमें सामाजिक अधिकार दिलाया एवं उनका संघर्ष व चिंतन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव है। इसके बाद जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि बाबासाहेब हमेशा ऐसे भारतीय समाज की बात करते थे और उसका सपना देखते थे जिसमें सभी लोगों को बराबर माना जाता हो। इसके बाद पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि बाबासाहेब भारत के एक जाने-माने शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा संविधान बनाने और भारतीय समाज की स...