लखीसराय, मई 11 -- चानन, निज संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत 19 अप्रैल 2025 से चल रहे शिविर के तहत शनिवार को लाखोचक पंचायत महादलित टोला रामसीर के अलावा महेशलेटा, खुटूकपार, इटौन एवं मलिया पंचायत के अनुसूचित जाति/जनजाति टोला में शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों की भीड़ ज्यादा हो इसके लिए बीडीओ प्रिया कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार द्वारा पहले ही डोर टू डोर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र दिया गया। बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि यह शिविर अनूसूचित जाति और अनूसूचित जनजाति के लोगों के लिए लगाया जा रहा है। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। शिविर का उद्देश्य सभी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति टोलों में कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना, साथ ही अभियान के दौरान जो छूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.