मुंगेर, जनवरी 3 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। पर्यटन स्थल भीमबांध में घूमने आए पर्यटकों की भारी भीड़ के दौरान कई बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए, जिससे वहां मौजूद परिवारों में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने तुरंत संज्ञान लिया और खोज अभियान चलाया। विभाग की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, खोए हुए सभी बच्चों को सकुशल खोज निकाला गया। वन विभाग ने पहचान सुनिश्चित करने के बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चों को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने वन विभाग की इस मानवीय पहल और कार्यकुशलता की सराहना की। इस पूरे अभियान में वन परिसर पदाधिकारी रवि कुमार, उप वन परिसर पदाधिकारी दीपक कुमार और विपेश कुमार ने भूमिका निभाई। वन विभाग के रेंज पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.