हल्द्वानी, नवम्बर 16 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हरीनगर, खेला गाड़ा, पहाड़पानी, शिलालेख सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आदि की समस्याओं को उठाया। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया। जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे पेयजल लाइनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने को कहा। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को जल्द सही करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.