हल्द्वानी, मई 8 -- भीमताल। शहिद बहादुर सिंह मटियाली अटल आदर्श राइंका पतलोट में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। जिसमें करीब 160 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। योग प्रतियोगिता में मंजू बुनियाल ने पहला, बबीता आर्य व नेहा त्रिपाठी ने दूसरा, त्रिलोचन भट्ट ने तीसरा स्थान पाया। जबकि निबंध में मोनिका मटियाली पहले, दिनेश खोलिया दूसरे व चंदू त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियांशी मटियाली ने पहला, अंकित मटियाल ने दूसरा और लतिका मटियाली ने तीसरा स्थान पाया। डॉ. तनुजा मेहता ने छात्र-छात्राओं को योग से दैनिक जीवन पर प्रभाव के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.