हल्द्वानी, अगस्त 20 -- भीमताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिकोनिया चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदेश में प्रतिदिन बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था व शासन प्रशासन की नाकामी को लेकर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। यह सरकार की नाकामी है। नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, सतीश टम्टा, भूपेंद्र कन्नौजिया, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, सतीश लाल वर्मा, आशा आर्य, निर्मला आर्य, विमल आर्य, रामपाल गंगोला, शुभम नैनवाल, खुशीराम, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सरिता देवी, गीता देवी, रामलाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...