हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- भीमताल। भीमताल के एक होटल में गुरुवार को होटल एसोसिएशन और पुलिस अधिकारियों की पर्यटन सीजन को लेकर बैठक हुई। एसोसिएशन के सदस्य नितेश बिष्ट ने बताया कि पर्यटन सीजन में भीमताल की आंतरिक सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है जिससे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई। वहीं पुलिस प्रशासन को सीजन के दौरान होटल एसोसिएशन की तरफ से चार सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने की बात कही। एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुणवंत, कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नितेश बिष्ट, दीपक वर्मा, प्रदीप कर्नाटक, रणवीर मेहरा, रमन सिंह बिष्ट, मनोज नेगी, संजय सांगुडी, कार्तिक कर्नाटक, धीरज भट्ट, सीओ प्रमोद शाह, थानाध्यक्ष विमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...