नैनीताल, जुलाई 2 -- भीमताल। भीमताल से दस किलोमीटर दूर स्थित सलड़ी में वन विभाग ने लीसे से भरी पिकअप को पकड़ा। नैनीताल मनोर रेंज की वन विभाग टीम ने एसओजी की टीम के साथ मिलकर लीसे से भरी पिकअप को जब्त किया है। वही तस्कर वाहन को छोड़कर फरार हो गया है। जानकारी देते हुए मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया मुखबिर द्वारा अवैध रूप से लीसे की तस्करी की सूचना दी गई थी। अलग-अलग जगह पर ग्रस्त की गई। और भीमताल के सलडी के पास वाहन खड़ा हुआ मिला। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मौके से लीसा जब्त कर लिया है और जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.