नैनीताल, फरवरी 4 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल की पार्किंग अब महिलाएं संचालित करेंगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को पालिका ने पार्किंग का ठेका महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह को दिया है। पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने को पालिका क्षेत्र में पार्किंग का ठेका महिला समूह को दिया है। कहा कि पार्किंग संचालन का कार्य मिलने से महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह को नियमित आय का स्रोत प्राप्त होगा। ये फैसला महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आशा उप्रेती, कोषाध्यक्ष कमला रावत, सचिव दीपिका कनवाल, सदस्य भावना पांडे, गीता बिष्ट, सोनाली नेगी लक्ष्मी जीना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...