गुड़गांव, मार्च 21 -- गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भीमगढ़ खेड़ी कॉलोनी को पर्याप्त बिजली सप्लाई देने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने इस कॉलोनी को 11केवीए क्षमता के नए फीडर से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके तहत करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अप्रैल के अंत तक इस योजना के तहत काम शुरू हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि भीषण गर्मियों में इस कॉलोनी के निवासियों को बिजली की अघोषित कट से राहत मिल जाएगी। सेक्टर-चार के 66केवीए क्षमता के बिजली घर से इस कॉलोनी में 11केवीए क्षमता की बिजली केबल के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। मौजूदा समय में इस कॉलोनी में करीब पांच हजार परिवार रहते हैं। आबादी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की मांग बढ़ गई है। पिछले साल गर्मियों में इस कॉलोनी के निवासियों को बिजली की अघोषित कटौती का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.