हरिद्वार, जनवरी 31 -- भीमगोड़ा का रामलीला भवन अब नगर निगम के नियंत्रण में आ गया है। उसने स्पष्ट किया है कि पहले कुछ लोग और संस्थाएं भ्रामक प्रचार कर रही थीं कि इसकी बुकिंग निजी स्तर पर हो रही है, जबकि अब पूरी प्रक्रिया नगर निगम की ओर से कराई जाएगी। सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति नगर निगम कार्यालय या रामलीला भवन में बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस भवन के उपयोग के लिए शुल्क दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम जनता की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि रामलीला भवन का उपयोग नियमों के अनुसार हो। उन्होंने बताया कि सरकारी और विभागीय कार्यक्रम के साथ ही रामलीला का मंचन निःशुल्क रहेगा। श्रेणी शुल्क विवाह समारोह Rs.10,000 प्रति दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम Rs.8,000 प्रति ...