हरिद्वार, मार्च 21 -- हरकी पैड़ी के पास ऐतिहासिक भीमगोड़ा कुंड को 2027 से पहले ठीक कर लिया जाएगा। प्रस्तावित अर्द्धकुंभ में इसका दोबारा से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ताकि कुंड में दोबारा से स्वच्छ जल आए। इसके अलावा लाइटिंग समेत अन्य तरह के काम होंगे। हिन्दुस्तान अखबार ने बोले हरिद्वार में कुंड की दुर्दशा को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद एचआरडीए, नगर निगम और सिंचाई विभाग ने संज्ञान लिया है। प्रस्तावित अर्द्धकुंभ से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। 2021 के कुंभ में भी इसका सौंदर्यीकरण किया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही कुंड में दोबारा से गंदा जल आने लग गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.