बांका, मार्च 7 -- फुल्लीडुमर। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के भीतिया बांध में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक भीतिया बाजार के डिगो साह का 26 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव को शाम करीब पांच बजे बांध से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु भीतिया मृतक के घर पर गए हैं। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीतिया बाजार वासियों ने से मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व मृतक की शादी हुई थी। मृतक कुंदन मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी हरकतों से परेशान उसके पिता डिगो साह उसे घर पर ही रखते रखता था। गुरुवार को मौका मिलते ही युवक घर से फरार हो गया। जहां जानकारी पाते ही उसके पिता ने उसे भीतिया बांध के तरफ जाते देखा और उसका पीछा किया। इस द...