हरिद्वार, जुलाई 29 -- मनसा देवी मंदिर हादसे के बाद चंडी देवी मंदिर में भी भीड़ प्रबंधन की योजना पर काम शुरू हो गया है। चंडी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए वन वे व्यवस्था करने का फैसला लिया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में फायर सेफ्टी ऑडिट और बिजली सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। मंदिर के आसपास जितनी भी अवैध दुकानों का अतिक्रमण है, उन सब दुकानों को भी हटाया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन प्रभाग और ऊर्जा निगम के मंगलवार को अधिकारियों ने चंडी देवी मंदिर मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में सेफ्टी ऑडिट और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक योजना बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि भविष्य में चंडी देवी मंदिर में किसी तरह की भगदड़ और दुर्घटना की आशंका ना हो इसके लिए मंदिर मार्ग पर वन वे व्यवस्था लागू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...