पूर्णिया, नवम्बर 14 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया एवं जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में मतगणना का कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी निर्वाची पदाधिकारियों एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ महानंदा सभागार पूर्णिया में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। दोनों मतगणना क...