संवाददाता, नवम्बर 24 -- यूपी के गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक मैकेनिक को गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल मैकेनिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर, गोली मारने की सूचना पर उग्र भीड़ ने आरोपितों की कार को क्षतिग्रस्त कर पास के नहर में फेंक दिया। कार में मौजूद चार लोगों में से दो को भीड़ ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दो भाग निकले। पुलिस की जांच में पता चला कि लोडेड रायफल से गलती से गोली दग गई है। पुलिस ने रायफल को भी कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, कटसहरा बाजार में बजरंगी मद्देशिया उर्फ बीके 15 वर्षों से गैस और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपेयरिंग का काम करते है। रविवार शाम बजरंगी अपनी दुकान पर काम कर रहे थे कि तभी एक कार से चार लोग उनकी दुकान के बगल में उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों...