मुरादाबाद, मार्च 17 -- रमजान के महीने में बाजारों में भीड़ बढ़ने को लेकर पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ ही टीम तैनात कर व्यवस्था संभाली है। पुलिस अधिकारी लगातार बाजार में गश्त कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दे रहे हैं। रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में ई-रिक्शा चालकों और ठेला दुकानदारों की मनमानी से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और रोजेदारों के साथ ही व्यापारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने शिकायत मिलने पर शहर के कोतवाली चौराहा, शगुन चौराहा, मदीना ज्वैलर्स चौराहा पर बेरिकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दी है। उनका कहना है कि शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.