प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला में श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में उत्तर मध्य, पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के अफसरों की संयुक्त बैठक हुई। अफसरों ने भीड़ नियंत्रण के लिए महाकुम्भ में लागू किए गए सफल मॉडल को दोहराने पर सहमति जताई। बैठक में तय हुआ कि होल्डिंग एरिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और रेलवे के यात्री आश्रयों के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी अतिरिक्त आश्रय तैयार कराने होंगे, ताकि भीड़ बढ़ने पर स्थिति नियंत्रित रखी जा सके। बैठक की अध्यक्षता जीएम नरेश पाल सिंह ने की। महाकुम्भ में अपनाई गई कलर-कोडिंग व्यवस्था लाल, नीला, पीला और हरा को माघ मेला में भी लागू करने का प्रस्ताव रखा गया। भीड़ बढ़ने पर यह व्यवस्था प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी, रामबाग, झूंसी, प्रयाग ...