मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आगामी पर्व त्योहार में स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ पर नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें मुजफ्फरपुर, पटना सहित देश के 60 स्टेशनों के परिसर में स्थायी वेटिंग एरिया बनाने का निर्देश दिया। बताया कि इसी तरह की व्यवस्था महाकुम्भ के दौरान प्रयाग क्षेत्र में की गई थी। इन अनुभवों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसे लेकर पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने विज्ञप्ति जारी किया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वेटिंग एरिया का निर्माण शुरू हो चुका है। बताया गया है कि इस व्यवस्था से स्टेशनों पर अचानक आने वाली भीड़ को वेटिंग एरिया में नियंत्रित किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.