रामपुर, फरवरी 7 -- राज्य निर्वाचन आयोग ने एसआईआर में दावे और आपत्तियों का समय एक माह के लिए बढ़ा दिया है। अब छह मार्च तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां ली जा सकेंगी। इस राहत के बाद जिले में तीन लाख से अधिक मतदाताओं को लाभ पहुंचेगा, जिनके नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए थे। शुक्रवार को विकास भवन से लेकर सदर तहसील तक एसआईआर के फार्म जमा करने को मतदाताओं की भीड़ लगी थी। विकास भवन में डीडीओ और मनरेगा कक्ष में एसआईआर के नोटिसों पर सुनवाई की जा रही थी। द्वितीय तल पर कौशल विकास मिशन के कक्ष और तीसरे तल पर पशुपालन विभाग में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाता के नोटिस पर सुनवाई कर रहे थे। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा आज नोटिस का जवाब देने वाले मतदाताओं की भीड़ कम थी। निर्वाचक अधिकारी बताते हैं कि नोटिस पर सुनवाई का काम करीब-करीब निपट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.