हरिद्वार, नवम्बर 5 -- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए अन्य जिलों और प्रदेशों से धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं को वापसी में बस के लिए बहुत इंतज़ार करना पड़ा। दिल्ली, पलवल, गुड़गांव आदि की रूट के यात्री बहुत अधिक संख्या में परिवहन निगम के बस स्टैंड पर भटकते रहे। जैसे ही कोई बस आती यात्री बस पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उसके पीछे दौड़ते। बुधवार को लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बहुत रही। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गो, महिलाओं और बच्चों को हुई। लोग बाद में चढ़ने के लिए बस स्टैंड के गेट पर ही खड़े हो गए। वहीं से बस के पीछे पीछे भाग रहे थे। दिल्ली रूट के यात्री अधिक थे और बस इतने यात्रियों के सामने कम पड़ रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.