फतेहपुर, अप्रैल 5 -- खागा। बीते मंगलवार शाम को बुदवन गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। घंटों बवाल के बाद भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को जमकर पीट दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लखनऊ के पीजीआई में ट्रैक्टर चालक जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था। आखिरकार शनिवार सुबह को उसकी सांसे थम गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल पर पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो से उपद्रियों की पहचान कराने में जुटी है। माझिलगांव चौकी क्षेत्र के गांव बुदवन में एक अनियंत्रति ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बुदवन गांव निवासी गौरीशंकर पुत्र रामचन्द्र की मौके पर मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे बुदवन मार्ग में रखकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने दौड़ाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.