बलिया, अगस्त 1 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बांसडीह चौराहे पर बुधवार की शाम सड़क जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ ही आम लोगों और महिलाओं पर पुलिस लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार माने जा रहे सीओ (बांसडीह) प्रभात कुमार का तबादला कर दिया हैं। उन्हें कानपुर नगर में केन्द्रीय वस्त्र भंडार का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने सीओ प्रभात कुमार को घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए तत्काल पद से हटाने की मांग की थी। कस्बा निवासी एक युवक की करंट से मौत होने पर पीड़ित परिवार और अन्य लोगों ने बांसडीह चौराहे पर शव रखकर बुधवार को चक्का जाम कर दिया था। शव को पुलिस द्वारा बलपूर्वक हटवाने से भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। चक्का जाम करने वालों के साथ ही आम लोगों, राहग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.